{"_id":"623e1eb15446bd1528665d71","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd235888739","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

मोदीनगर। मोदीनगर पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार रात मानकी कलछीना मार्ग पर मुठभेड़ के बाद एक लुटेरा गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से 58 हजार रुपये की नकदी व सोने के ब्रेसलेट के अलावा तमंचा व बाइक बरामद किया है। बदमाश ने अपने साथियों के साथ छह मार्च को मोदीनगर में एक हार्डवेयर व्यापारी से लूट की थी। दो दिन पूर्व आरडीसी में गोल्ड फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में 10.60 लाख की लूट की थी।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गोविंदपुरी में हार्डवेयर व्यापारी से 25 हजार रुपये लूट करने वाला बदमाश मानकी क्षेत्र में घूम रहा था। सूचना पर मोदीनगर थाना प्रभारी अनीता चौहान व एसओजी ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाश सीकरी मार्ग की ओर भागा हैै। पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाश को मानकी कलछीना मार्ग पर घेर लिया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ तिबड़ा मार्ग की ओर भागने लगा। टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।
सीओ ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सौरभ पुत्र पिंटू निवासी गांव फफराना बताया। बदमाश ने स्वीकार किया कि वह अपने दो साथी अंकित व अनिकेत के साथ मिलकर तमंचे के बल पर गोविंदपुरी की हरमुख पुरी से एक व्यापारी से दुकान में घुसकर 25 हजार रुपये की लूट की थी। इसके अलावा दो दिन पूर्व गाजियाबाद की राजनगर कालोनी में गोल्ड फाइनेंस कंपनी में भी लूट की थी।