{"_id":"623e1eb1806404394623e200","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd235888615","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेने के बाद नहीं दिया माल, कंपनी के मालिक पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेने के बाद नहीं दिया माल, कंपनी के मालिक पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी के अंसल गार्डन एन्क्लेव में मेडिकल के सर्जिकल उपकरणों का काम करने वाली फर्म के मैनेजर शिवम अग्रवाल ने हिसार की एक हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक पिता-पुत्र पर रुपये लेकर माल ना देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कंपनी के निदेशक से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने गलत नाम का चेक दे दिया और बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने मसूरी थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिवम अग्रवाल का कहना है कि वह वैनसन इंपेक्स फर्म में मैनेजर हैं। उनकी फर्म हिसार हरियाणा की अनायरा हेल्केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से सर्जिकल उपकरण खरीदती है। डेढ़ साल तक सही लेन-देन चलता रहा। उन्होंने बताया कि पिछले साल 12 लाख रुपये का माल का ऑर्डर किया था। इसके लिए कंपनी के निदेशक अंकुर ठकराल और उनके पिता सुशील ठकराल ने 50 फीसदी रकम एडवांस में ले ली। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी कंपनी ने माल नहीं भेजा जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करते रहे। इसके बाद वह हिसार रुपये लेने गए तो उन्होंने 4 लाख 17 हजार रुपये का चेक दे दिया और बाकी रकम बाद में देने के लिए कहा। बाद में पता चला कि कंपनी गलत नाम का चेक दिया और बैंक में लगाने से मना किया। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद फिर रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।