{"_id":"623cc4a2d183853a1b123db8","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd235838813","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की धोखाधड़ी में एक और रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ की धोखाधड़ी में एक और रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 करोड़ की धोखाधड़ी में एक और रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नंदग्राम थाने में एक और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने फ्लैट बुकिंग के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने लौटाने से इनकार कर दिया और जल्दी फ्लैट का कब्जा देने का आश्वासन देते रहे।
पटेल नगर निवासी शलभ कोडिनिया का कहना है कि उन्होंने रेड एप्पल आवासीय योजना में 2012 में 28,93000 रुपये का एक फ्लैट बुक किया था। आरोपियों ने फ्लैट बुकिंग, सर्विस टैक्स समेत विभिन्न शुल्क के नाम पर उनसे किस्तों में 345890 रुपये ले लिए। मौके पर जब निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उन्होंने कंपनी से इसकी जानकारी मांगी। कंपनी इसका जवाब देने में टाल मटोल करती रही और जल्दी ही फ्लैट पर कब्जा देने का आश्वासन देती रही। तय समय में फ्लैट पर कब्जा ना मिलने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये लौटाने से मना कर दिया।
नंदग्राम थाने में प्रतीक जैन, उमंग जैन और आदित्य अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि इस मामले जांच चल रही है। 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य की तलाश की जा रही है।