{"_id":"623cc4a3d183853a1b123dbb","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2358387151","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
गाजियाबाद। कविनगर के विवेकानंद नगर में युवक से परेशान होकर 17 वर्षीय किशोरी ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी, परिजन घर वापस लौटे तो दरवाजे पर घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और न ही गेट खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो फंदे से बेटी का शव लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने बुलंदशहर निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों का उनका है कि बुलंदशहर के रिसोड़ा निवासी युवक देव चौधरी उनकी बेटी को फोन कर परेशान करता था। देव चौधरी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।