फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो दो बेटियों का गला रेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी के टीला शाहबाजपुर गांव में बेटियों का गला काटने वाला आरोपी पिता सतवीर। - फोटो : SHAHIBABAD
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो दो बेटियों का गला रेता
विज्ञापन

लोनी। टीला शाहबाजपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह घरेलू विवाद के कारण आरोपी सतवीर जाटव ने बड़ी बेटी आशी (11) और प्रियांशी (6) की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पत्नी ज्योति दोनों बेटियों को लेकर मायके से माता पूजन के लिए सुबह ही पहुंची थीं। मारपीट के दौरान वह आरोपी के चंगुल से छूटकर सेवाधाम चौकी पहुंची और पुलिस को सूचना दी। उधर, घायल अवस्था में आशी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को घर के पास दबोच लिया। पुलिस ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है।
जाटव मोहल्ला निवासी सतवीर प्लंबर है। आरोप है कि शादी के बाद से वह ज्योति से मारपीट करने लगा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शराब की लत लगने के बाद उसने काम करना छोड़ दिया था। ज्योति ने एक फैक्टरी में काम कर बेटियों को पालना शुरू कर दिया। आशी तीसरी कक्षा और प्रियांशी पहली कक्षा में पढ़ाई करती है। ज्योति के मुताबिक, आरोपी शराब पीने के लिए रोजाना पैसे मांगता था और न देने पर कमरे में बंद कर पीटता था। तीन माह पूर्व वह दोनों बेटियों को लेकर विजयनगर में मायके चली गईं। बृहस्पतिवार को माता-पूजन के लिए वह जब ससुराल पहुंचीं तो वहां आरोपी ने कहासुनी कर झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर वह ज्योति को कमरे में ले गया और उनसे जमकर मारपीट की। इस बीच वह आरोपी के चंगुल से छूटकर सेवाधाम चौकी जा रही थी। तभी मौका पाकर आरोपी सतवीर ने बेटी आशी और प्रियांशी की गर्दन को चाकू से काट दिया। लहूलुहान अवस्था में दोनों बच्चियों की चीख निकल पड़ी। इसके बाद आरोपी उन्हें दूसरी जगह ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बीच पीड़िता ज्योति ने चौकी पर पुलिस को घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायल बेटियों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

बेटियों का मुंडन कराने के बहाने पत्नी को बुलाया था
पीड़िता ज्योति के मायके में रहने के दौरान सतवीर ने उन्हें फोन से संपर्क किया और काफी देर बातचीत कर शराब की लत छोड़ने का भरोसा दिया। आरोपी ने दोनों बेटियों का मुंडन कराने के लिए माता पूजन को गुड़गांव मंदिर जाने के लिए भी कहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह घर पहुंची तो आरोपी ने मंदिर ना जाने की बात पर उनसे लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया था। उसके बाद उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि एक दिन पहले पत्नी ज्योति को फोन कर गुड़गांव मंदिर में जाने के लिए बोला था। इसके लिए उसने गाड़ी भी किराए पर करने की बात कही, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह ही उसने शराब पीकर ज्योति से विवाद शुरू कर दिया।

क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि ज्योति की तहरीर पर आरोपी सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों बच्चियों की हालत स्थिर है उन्हें डॉक्टरों ने इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed