फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दुकान के बाहर लेटे कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सर्वोदय अस्पताल में भर्ती घायल अमित चौधरी। - फोटो : GHAZIABAD City
दुुकान के बाहर लेटे कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के सिकरोड गांव में दुकान के बाहर लेटे कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले कारोबारी के सिर में गोली मारी जो कनपटी में लगकर दूसरी ओर से पार हो गई और दूसरी गोली कमर में मारी। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।
सिकरोड गांव निवासी किशन चौधरी के बेटा अमित कुमार रोड़ी-बदरपुर का कारोबार करते हैं। साथ ही वह जेसीबी चलाते हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अमित दुकान के बाहर चारपाई पर लेटा था। इस दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और अमित पर हमला कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश उन्हें देखकर फरार हो गए। इसी दौरान अमित के पिता किशन मौके पर थे।
विज्ञापन

नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमले का अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए परिजनों से जानकारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट और नकाब पहनकर आए थे बदमाश
परिजनों ने बताया कि बदमाश एक स्पोर्ट्स बाइक पर आए थे। दोनों अपना चेहरा छिपाया हुआ था। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed