फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आत्मदाह की कोशिश के बाद युवती गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आत्मदाह की कोशिश के बाद युवती गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दुष्कर्म के मामले में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना करने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी दफ्तर के सामने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवती को रोक लिया। एसएसपी पवन कुमार ने मामले की जांच कराई तो दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार युवती लोगों पर दुष्कर्म के फर्जी मामले दर्ज कराकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि नंदग्राम निवासी युवती ने एक युवक के खिलाफ नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही थी। जांच में सामने आया कि युवती मामले में समझौता करने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये मांग रही थी। इस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह वह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आत्मदाह करने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवती ने पहले भी कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला नंदग्राम थाने का होने के कारण यहां भेज दिया गया। इसमें सामने आया कि युवती ने जिस युवक पर आरोप लगाए थे उनसे चार लाख रुपये लेकर अपने बयान बदल दिए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती ने इसी तरह के मामले दर्ज कराकर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये हड़प चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आरोपी युवती नाम बदलकर फंसाती थी
आरोपी युवती लोगों को नाम बदलकर फंसाती थी। पुलिस के अनुसार युवती चार लोगों को दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर गलत तरीके से मुकदमा लिखवाती थी और उनसे मामले में समझौता करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ चुकी है। महिला के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती गैंग संचालित करती है। आरोपी महिला के गैंग में कौन कौन शामिल है, इसकी जांच पुलिस ने तेज कर दी है। अन्य आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed