फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नेहरू नगर में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान के गोदाम में लगी आग। संवाद - फोटो : GHAZIABAD City
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

गाजियाबाद। मालीवाड़ा में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान की तीसरी मंजिल पर रखे माल और गत्तों में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को आग की जानकारी दी। आग ज्यादा थी तो दुकान मालिक ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
नेहरूनगर निवासी राकेश कुमार गुप्ता की मालीवाड़ा में विस्टा इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान की तीसरी मंजिल पर पेंट व पंखे आदि का कुछ माल रखा था और खाली गत्ते रखे हुए थे। शाम 6 बजे करीब दुकान के कर्मचारियों का जाने का समय होता है। इसी समय वह दुकान को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। आसपास के लोगों ने तीसरी मंजिल से धुंआ निकलने की बात कही तो ऊपर जाकर देखा की गत्तों में आग लगी है। आग तेजी से फेल गई जिस पर वह काबू नहीं पा सके तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि तीसरी मंजिल पर ज्यादा माल पनहीं रखा था हालांकि कितना नुकसान हुआ है इसका जानकारी आंकलन करने पर पता चलेगा।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी कमलेश मिश्रा का कहना है कि सवा 6 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed