फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 75 के लाइसेंस निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 75 के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। अन्य शहर और राज्यों में तीन बार से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के औसतन रोजाना दो लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने जिले के 75 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए हैं जबकि पिछले साल 326 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जो लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें से 80 फीसदी लाइसेंसधारी दिल्ली व हरियाणा में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त रुप से विभिन्न विभागों की मदद से सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है। अन्य शहर और राज्यों में तीन बार से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूची तैयार कर संबंधित यातायात पुलिस ने लाइसेंस निलंबित करने का पत्र भेजा था। कार्रवाई करते हुए 75 लोगों के जनवरी में लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सामने आया है कि जिन लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें रेड लाइट क्रास, उल्टी दिशा में चलना, तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट वाले लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने भी दो हजार लोगों की सूची तैयार की
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को समझाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। तीन बार से अधिक नियमों का उल्लंघन करने वाले की सूची तैयार की गई है। जिसमें दो हजार लाइसेंसधारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद जनवरी 2022 कुल पिछले वर्ष
गाजियाबाद 75 326
गौतमबुद्धनगर 21 183
बुलंदशहर 9 263
हापुड़ 1 64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed