फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अजनारा ग्रुप के निदेशकों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दिया बैंक में बंधक फ्लैट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अजनारा ग्रुप के निदेशकों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दिया बैंक में बंधक फ्लैट
विज्ञापन

गाजियाबाद। अजनारा इंडिया लिमिटेड के तीन निदेशकों व एक अन्य अधिकारी ने बैंक में बंधक रखे फ्लैट को फर्जीवाड़ा कर एक व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी फ्लैट की नीलामी का नोटिस मिलने पर हुई। जिसके बाद इस मामले में नंदग्राम थाने में अजनारा ग्रुप के तीन निदेशक समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी निवासी कारोबारी कुलदीप झा ने बताया कि अजनारा इंडिया लिमिटेड ने गाजियाबाद में अजनारा इंटीग्रिटी नाम से हाउसिंग प्रोजेक्ट निकाला था, जिसमें उन्होंने 2019 में फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने विभिन्न माध्यमों से फ्लैट की कीमत और रजिस्ट्री के लिए 33 लाख 78 हजार 436 रुपये दिए थे। इसके बाद 11 नवंबर 2020 में अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में फ्लैट का कब्जा भी दे दिया गया। नवंबर 2021 में नई दिल्ली की पंजाब हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ओर से नोटिस मिला। जिसमें बताया गया था कि फ्लैट की नीलामी की जानी है। पीड़ित को इसके बाद जानकारी हुई कि अजनारा ग्रुप के लोगों ने पहले उस फ्लैट पर लोन लिया और फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयारी कर उन्हें प्लेट बेच दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई मदद ना मिलने पर उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर अजनारा इंडिया लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार और अधिकृत हस्ताक्षरी राजदीप सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed