फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

विदेशी महिला से दोस्ती के नाम पर 100 लोगों से ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
प्यार का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार. - फोटो : GHAZIABAD City
विदेशी महिला से दोस्ती के नाम पर 100 लोगों से ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। विदेशी लड़की बनकर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर भारतीयों से दोस्ती करके उन्हें देश घूमने, शादी करने के जाल में फंसाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह का सरगना नाइजीरियन है, जो विदेशी लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाता था और भारतीयों को जाल में फंसता था। पुलिस ने नाइजीरियन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य फर्जी आधार कार्ड तैयार कर सिम निकलवाकर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाकर भारतीयों से ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से 32 एटीएम, 5 मोबाइल फोन, 4 रेंट एग्रीमेंट, 1 वीजा की कॉपी, 1 पासपोर्ट की कॉपी, 6 चेक बुक, 1 आधार कार्ड की कॉपी और 2 पास बुक बरामद की हैं।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि विदेशी लड़की बनकर सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले गिरोह ने नवंबर 2021 में विजयनगर निवासी मधुरेंद्र से सोशल मीडिया पर दोस्ती करके झांसे में लेकर 6.79 लाख रुपये की ठगी की थी। ठगी की शिकायत मिलने पर साइबर सेल और गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच कर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में नाइजीरिया निवासी अका दीदीयर(38), गोरखपुर निवासी अरविंद वर्मा(34) और बलिया निवासी प्रिंस पांडे(24) शामिल हैं, जबकि गोरखपुर निवासी प्रशांत और बबलू वांछित हैं। पुलिस ने अरविंद और प्रिंस को विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और नाइजीरियन अका दीदीयर को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। इन लोगों ने कितने लोगों से कितने रुपयों की ठगी की है। इस मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed