{"_id":"6168875b83448f0acd549c2e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2277297134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार बने पटाखे के गोदाम को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार बने पटाखे के गोदाम को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच बाजार बने पटाखे के गोदाम को किया सील
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने कुरैशी मार्केट में बीच बाजार पटाखों के गोदाम का भंडाफोड़ करते हुए दस लाख के पटाखे जब्त किए हैं। मौके से गोदाम संचालक मनोज जैन निवासी कुरैशी मार्केट लक्ष्मी नगर फरार हो गया। उसके पार्टनर राहुल निवासी मालीवाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि छापामारी में दूसरी मंजिल पर बने हॉल में पटाखों के कार्टून रखे मिले। यह गोदाम मनोज जैन का है, जिसमें राहुल पार्टनरशिप में पटाखों का कारोबार कर रहा था। पुलिस की सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट उमाकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और गोदाम को सील कर दिया।
3 करोड़ का विस्फोटक मिलने के बाद तलाशी तेज
मधुबन बापूधाम में क्राइम ब्रांच ने अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर करीब 3 करोड़ रुपये का विस्फोटक बरामद किया था। फैक्टरी से पटाखों के रोजाना 400 कार्टून सप्लाई किए जा रहे थे। फैक्टरी संचालक मनोज निवासी दिल्ली फरार है, लिहाजा पुलिस अपने स्तर से पटाखा विक्रेताओं को खंगाल रही है। इसी खोजबीन के दौरान पुलिस को सिहानी गेट की कुरैशी मार्केट में पटाखों के गोदाम की सूचना मिली।