{"_id":"6161f2b68ebc3e57153b786f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2274235192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में बिक गए 1000 फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में बिक गए 1000 फ्लैट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन में बिक गए 1000 फ्लैट
गाजियाबाद। कोरोना काल में मंद पड़े रियल एस्टेट कारोबार को नवरात्र में संजीवनी मिल गई है। दो दिनों में जिले में करीब 1300 लोगों ने अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई है। इससे स्टांप विभाग को करीब छह करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। बिकी संपत्तियों में फ्लैटों की संख्या करीब 80 फीसद है। लोगों का आकर्षण फ्लैटों की ओर बढ़ा है।
टू बीएचके की सबसे अधिक बिक्री
आशियाने का हर कोई सपना देखता है। नवरात्र शुरू होते ही लोग शुभ मुहूर्त में फ्लैट खरीद रहे हैं। निबंधन विभाग की माने तो दो दिन में बिके एक हजार फ्लैटों में करीब 800 टू बीएचके फ्लैटों की खरीदारी हुई है।
राजनगर और कविनगर में खरीदारों की संख्या बढ़ी
गाजियाबाद में राजनगर और कविनगर में फ्लैट खरीदारों की संख्या से अधिक है। इन क्षेत्रों की लोकेशन लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। करीब साढ़े तीन सौ फ्लैटों की रजिस्ट्री इन क्षेत्रों से हुई है। हालांकि इन क्षेत्रों में सर्किल रेट 45 हजार रुपये वर्ग मीटर है। जिले में सबसे अधिक रेट इन इलाकों के हैं। लेकिन वीआईपी क्षेत्र होने के नाते यहां लोग रहना अधिक पसंद कर रहे हैं। सबसे कम सर्किल रेट 14-15 हजार रुपये वर्ग मीटर लालकुआं और मुरादनगर रोड पर है।
विज्ञापन
सुरक्षा और सुविधा बड़ी वजह
लोग प्लॉट की जगह फ्लैट लेना इसलिए पसंद करते हैं कि एक ही स्थान पर सारी मूलभूत सुविधाएं मिल जाती है। सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था, सीसीटीवी समेत कई व्यवस्थाएं आवंटियों को सुरक्षित महसूस कराती हैं। फ्लैट खरीदार तेजी से बढ़े हैं।
आलोक कुमार, संरक्षक फेडरेशन ऑफ एओए गाजियाबाद
प्लॉट खरीदकर मकान बनवाने में दो से तीन गुना लागत अधिक
प्लॉट खरीदकर मकान बनवाने में फ्लैट के मुकाबले दो से तीन गुना लागत अधिक आती है। इसके अलावा रेट भी आम आदमी के बजट से बाहर होता है। सीमित परिवार जिसमें पति-पत्नी और बच्चे हैं, ऐसा परिवार हमेशा फ्लैट को पंसद करता है।
- कर्नल टीपी त्यागी, चेयरमैन, फ्लैट ऑनर फेडरेशन आफ गाजियाबाद
वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम में बिके करीब डेढ़ सौ फ्लैट
दो दिनों में इंदिरापुरम कौशांबी, वैशाली और कौशांबी में दो दिनों में करीब डेढ़ सौ फ्लैट बिक गए। निबंधन विभाग की ओर से सब रजिस्ट्रार हनुमत प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम तक संपत्तियों की खरीदारी हुई। दो दिनों में 200 संपत्तियों की रजिस्ट्री की गई। इनमें करीब डेढ़ सौ रजिस्ट्री फ्लैटों की हुई।