{"_id":"615ca93d8ebc3e93ed007b6b","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2271964196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां में बीयर पीने से रोकने पर पार्षद के रिश्तेदार ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां में बीयर पीने से रोकने पर पार्षद के रिश्तेदार ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्तरां में बीयर पीने से रोकने पर पार्षद के रिश्तेदार ने की तोड़फोड़
इंदिरापुरम। ज्ञान खंड स्थित शिप्रा रिवेरा के रेस्तरां में बीयर पीने से मना करने पर पार्षद के रिश्तेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की । घटना रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रेस्तरां संचालक इमरान खान की ओर से मकनपुर निवासी अभिषेक त्यागी, नकुल त्यागी और दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी गई है। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पार्षद के रिश्तेदार हैं।
इमरान खान ने बताया कि सोमवार शाम को आरोपी बीयर पीते हुए रेस्तरां पहुंचे थे। इस दौरान उनके कर्मचारियों ने उन्हें बीयर पीने से मना किया तो एक आरोपी गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारी ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी और कुर्सियां तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार आए तो आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए।