{"_id":"615ca7108ebc3e28945357be","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2271959128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता न कराने पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता न कराने पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता न कराने पर हमला
गाजियाबाद। विजयनगर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर दुष्कर्म पीड़िता की बहन और भाइयों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि साठगांठ की वजह से पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वर्ष 2019 में मोनी उर्फ रामकुमार और सद्दाम अली ने उनकी छोटी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला के मुताबिक 3 अक्तूबर को वह बहन के पास जा रही थीं। रास्ते में दोनों आरोपी और उनका साथी अली मिला। तीनों ने उनसे मामले में समझौता कराने के लिए कहा। उन्होंने पहले तो लालच देने की कोशिश की और फिर धमकी देने लगे। महिला का कहना है कि उन्होंने इस बारे में बात करने से इनकार किया तो तीनों ने झगड़ा शुरू कर दिया। शोर सुनकर उनके तीन भाई मौके पर आए तो आरोपियों ने चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। तीनों भाइयों के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आईं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ प्रथम महीपाल सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।