फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

17 और 20 सितंबर को होगा मेगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
17 और 20 सितंबर को होगा मेगा टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोविडरोधी टीकाकरण तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 और 20 सितंबर को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया इस बार तीन दिन के अंतर पर दो मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाए जाएंगे।
17 सितंबर को रूटीन से दो गुना यानि 46 हजार से अधिक का लक्ष्य है, जबकि 20 सितंबर को 72 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की ओर से टीकाकरण के महाअभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। शुक्रवार को 138 केंद्रों पर 24445 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि जिले में 22.77 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें 17.50 लाख से अधिक पहला और 5.25 लाख दूसरा डोज लगवा चुके हैं। जिले में 28 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण होना है। पहले यह संख्या केवल 23 लाख थी। शासन से पांच लाख और लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया अगस्त में जहां करीब साढ़े पांच लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है, वहीं सितंबर में यह संख्या आठ लाख से ऊपर जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो सक्रिय मरीज
गाजियाबाद। शुक्रवार को 2306 सैंपल की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव थीं। वर्तमान में सिर्फ दो मरीजों का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 55639 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 55176 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 461 की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed