फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बुखार से पीड़ित ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बुखार से पीड़ित ढाई वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। नूरनगर सिहानी में रहने वाले ढाई साल के मासूम के बुखार की चपेट में आने के छह दिन बाद मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का सर्वे किया। परिवार में किसी अन्य में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।
नूरनगर सिहानी में रहने वाले नीरज के ढाई साल के बेटे अनुराग को पिछले छह दिन से बुखार हो रहा था। नीरज ने बताया कि पहले प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने एमएमजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नीरज बच्चे को लेकर एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। वहां वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एके विश्वकर्मा ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि बच्चे के बुखार के बारे में पूरी जानकारी लेने और सर्वे करने के लिए टीम भेजी गई है। रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि स्क्रब टाइफस को लेकर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। नगर निगम, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों को खेल के मैदान, खेत, नर्सरी आदि स्थान, जहां इस तरह के कीड़े होने की आशंका सबसे ज्यादा है, वहां कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने एसडीएम व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की बैठक
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने डेंगू आउट ब्रेक के बारे में उपजिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि डेंगू रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि होने से अपने-अपने क्षेत्र में सावधानी बरतने के साथ कार्रवाई करें। डीएम ने एडवायजरी जारी करते हुए निर्देश दिए कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन, टायर में पानी जमा न होने दें। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकी को ढक कर रखें, कुछ समय बाद कूलर को खाली करके सुखा दें और साफ करने के बाद ही पुन: प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed