फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

18 हजार हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
18 हजार हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सामान्य लोग टीकाकरण कराने के लिए घंटो लाइन में लगते हैं, लेकिन जिले के स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर दूसरा डोज लेने से कतरा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पताल, एसएसपी एवं नगर निगम को पत्र लिखकर दूसरा डोज लगवाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका जनवरी -फरवरी में कोविशील्ड लगा था, जबकि फ्रंट लाइन वर्करों को कोवैक्सीन का पहला डोज मार्च में लगा था। कोविशील्ड की दूसरा डोज 84 दिन बाद और कोवैक्सीन की एक महीने के बाद लेनी होती है।
जिले में 25824 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत हुए थे। 6002 स्वास्थ्य कर्मियों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है। फ्रंट लाइन वर्कर में पहला डोज लगवाने में 31224 लोग आए थे। इनमें से दूसरा डोज 18668 लोगों ने लगवाया है, जबकि पांच महीने बाद भी 12556 ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लेने वालों में अधिकांश प्राइवेट अस्पतालों का स्टाफ है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे अस्पतालों को नोटिस भेज दी है। अस्पताल संचालकों को उनके स्टाफ को दूसरा डोज लगवाने के लिए कहा है। फ्रंट लाइन वर्करों ने शासन और प्रशासन की फटकार पड़ने के बाद पहला डोज तो लगवा लिया, लेकिन दूसरे डोज से दूरी बना ली है। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लेने वाले फ्रंट लाइन वर्कर में ज्यादा संख्या निगम कर्मचारियों की है। डॉ. नीरज ने बताया कि निगम कर्मचारियों के अलावा पुलिस व अन्य कई विभागों के कर्मचारियों ने भी दूसरा डोज नहीं लिया है। ऐसे सभी विभागों को पत्र भेजकर छूटे हुए कर्मचारियों को वैक्सीन की दूसरी डोज जल्द लगवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 21 हजार ने कराया टीकाकरण
मंगलवार को 86 केंद्रों पर 21440 ने टीकाकरण कराया। बरसात के कारण कई केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या कम थी। अब तक जिले में 2011618 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। इनमें 1586911 लोगों ने पहला डोज लगवाया है, जबकि 424707 ने दूसरा डोज लिया है।
वैक्सीनेशन के नोडल डॉ जीपी मथूरिया ने बताया कि अभी तक फ्रंट लाइन, हेल्थ वर्कर, 18 से 44 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक की श्रेणी में बांटकर टीकाकरण हो रहा था। अब सभी श्रेणियां समाप्त कर दिया गया है। अब 18 वर्ष से अधिक की उम्र के सभी कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि अभी तक गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ दो डोज ही लगाने के निर्देश हैं। हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर को पहला डोज जनवरी से मार्च के बीच में लगाया गया था। अब दूसरा ही डोज लगाया जाएगा, तीसरे डोज का कोई निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed