फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एक दिन में 25 जगहों पर लिए जाएंगे पानी के नमूने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एक दिन में 25 जगहों पर लिए जाएंगे पानी के नमूने
विज्ञापन

गाजियाबाद। बरसात होने पर जल जनित बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाई है। एक दिन में 25 जगह से पानी के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए चार टीम बनाई गई हैं। विभाग ने जिले में 320 क्षेत्रो को चयनित किया है, जहां पर दूषित पानी की आपूर्ति होने की संभावना है। इसमें मलिन बस्ती से लेकर इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली का पॉश इलाका भी शामिल है। फिलहाल मौजूदा समय में सिर्फ शिकायत के आधार पर पानी की जांच की जा रही है।
डेढ़ साल से नहीं हुई जांच
पिछले डेढ़ साल से जिले में पानी की कोई जांच नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमण नियंत्रण में लगे थे। अब तर्क दिया जा रहा है कि सिर्फ तीन महीने से पानी की जांच बंद थी, क्योंकि पानी की जांच करने वाला कर्मचारी चार महीने पहले सेवानिवृत्त हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि अब कोरोन संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है और अब टीम भी खाली है, इसलिए जल्द ही पानी की सैंपलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस से लिया जाएगा सहयोग, बड़े स्तर पर की जाएगी कार्रवाई
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ आरके गुप्ता का कहना है कि पानी की जांच करने के दौरान कई बार लोग विरोध कर देते थे, इस कारण से टीम को वापस लौटना पड़ता था। इस बार कार्य योजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी से अधिकृत पत्र सभी थानों को जारी कराया गया है। जिससे अगर किसी क्षेत्र या स्थान पर सैंपल लेने के दौरान विरोध होने पर पुलिस की मदद ली जा सके। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अब स्कूल व कॉलेज भी खुलने लगे हैं। होटल, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सैंपलिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। विशेष तौर पर आइसक्रीम व बर्फ बनाने वाले सेंटर, अवैध व वैध रूप से जिले में संचालित पानी के प्लांट की जांच की जाएगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कुछ क्षेत्रों में पानी की जांच की गई थी, जहां भी रिपोर्ट फेल आई थी, संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही उस क्षेत्र में दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन बढ़ रहे हैं पीलिया व टॉयफाइड के मरीज
जिला एमएमजी एवं संयुक्त अस्पताल में हो रही खून की जांच में प्रतिदिन पांच से दस टॉयफाइड व पीलिया के मरीजों की पुष्टि हो रही है। संयुक्त अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि दूषित पानी से सिर्फ टॉयफाइड और पीलिया ही नहीं कई अन्य संक्रामक बीमारियां भी होती हैं। सबसे अधिक परेशानी लीवर व पेट संबंधित बीमारियों की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed