{"_id":"6106f9208ebc3e84632a67f2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd223364028","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 15.52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 15.52 लाख
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 15.52 लाख
गाजियाबाद। धोखाधड़ी कर खाते से 15.52 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर मधुबन-बापूधाम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि पासबुक में एंट्री कराने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
संजयनगर सेक्टर-23 निवासी पीड़ित गौरव गुप्ता ने बताया कि उनका बैंक अकाउंट नंबर संजय नगर की बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा में हैं। उन्होंने बताया कि वह इस खाते में रुपये जमा करते रहते थे। जो मोबाइल नंबर इस खाते से लिंक था, वह नंबर बंद हो गया था। उनका आरोप है कि उस नंबर के स्थान पर 2020 में बैंक को प्रार्थना पत्र लिखकर दिया था कि उसमें दूसरा नंबर लिंक कर दिया जाए, लेकिन बैंक ने ऐसा नहीं किया। उनके खाते से लगातार एक साल से रुपये निकलते रहे। उन्होंने बताया कि जब वह 12 जुलाई को बैंक में पासबुक में एंट्री कराने के लिए गए तो पता चला कि दिसंबर 2020 से जून 2021 के बीच 15.52 लाख रुपये निकल गए हैं। उन्होंने इस संबंध में बैंक मैनेजर से जानकारी ली, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ने अपनी एक जमीन बेची थी, उसका पैसा भी इसी खाते में जमा कराया था। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर मधुबन-बापूधाम थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।