{"_id":"6103006b8ebc3eb2bf1d8d20","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2231862117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजरफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजरफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, चार घायल
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित बसंतपुर सैंथली गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
मुरादनगर बस स्टैंड से एक ऑटो सवारी लेकर गाजियाबाद की ओर चला। बताया गया है कि चालक ऑटो को बहुत तेज चला रहा था, बसंतपुर सैंथली गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो सीधा कर हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में ज्ञानेंद्र सिंह (60) निवासी राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस-5 को मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य सवारियों की प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी राजेश देवी, बेटा अनुराग, कमल व सौरभ है। सौरभ ने बताया कि उनके पिता गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:15 बजे नौकरी पर जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब 5:45 बजे पुलिस का फोन आया कि आपके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। बताया कि पिता ज्ञानेंद्र सिंह ऑटो चालक के पास ही बैठे थे, जबकि तीन सवारी पीछे थी। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो कब्जे में लिया है।