{"_id":"60e9eda28ebc3e49c21e9713","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2220266187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर शराब पीने की वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर शराब पीने की वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर तीन युवकों का शराब पीने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विरोध करने पर शराब पीने वाले सेवादार को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है।
गौरतलब है कि 1 जुलाई की रात गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर बैठकर खा रहे तीन युवकों ने मंदिर की सेवादारों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसमें दो की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले में एक फौजी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसडीएम ने गंगनहर घाट पर नहाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। फिर भी रोजाना सैकड़ों लोग नहर में नहाते हैं। शनिवार को गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर के घाट की एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें घाट पर बैठे तीन चार युवक नहर में पैर डालकर बैठे हैं, जबकि उनका एक साथी खुलेआम शराब की बोतल लेकर पैक बना रहा है। मंदिर के सेवादार ने घाट पर शराब पीने का विरोध किया तो युवकों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसएचओ का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है, वीडियो की जांच कराई जायेगी।