फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर शराब पीने की वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर शराब पीने की वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर तीन युवकों का शराब पीने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विरोध करने पर शराब पीने वाले सेवादार को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है।
गौरतलब है कि 1 जुलाई की रात गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर बैठकर खा रहे तीन युवकों ने मंदिर की सेवादारों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिसमें दो की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामले में एक फौजी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने गंगनहर घाट पर नहाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। फिर भी रोजाना सैकड़ों लोग नहर में नहाते हैं। शनिवार को गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर के घाट की एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें घाट पर बैठे तीन चार युवक नहर में पैर डालकर बैठे हैं, जबकि उनका एक साथी खुलेआम शराब की बोतल लेकर पैक बना रहा है। मंदिर के सेवादार ने घाट पर शराब पीने का विरोध किया तो युवकों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। एसएचओ का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है, वीडियो की जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed