फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बदनाम करने की धमकी दे कारोबारी से मांगी ऑनलाइन रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बदनाम करने की धमकी दे कारोबारी से मांगी ऑनलाइन रंगदारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने की धमकी देकर विला आनंदम निवासी कारोबारी से ऑनलाइन रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी का आरोप है कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने उनका फेसबुक अकाउंट भी हैक कर लिया है। अलग-अलग नंबरों से धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मधुबन-बापूधाम पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मधुबन-बापूधाम थानाक्षेत्र के विला आनंदम निवासी विनोद कुमार सोलर कारोबारी हैं। वह मोदीनगर में अपना प्रतिष्ठान चलाते हैं। विनोद कुमार का कहना है कि तीन दिन पहले उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। उनके अकाउंट से कुछ लोगों के पास रिक्वेस्ट गई तो घटना का पता चला। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनके पास व्हॉट्सएप कॉल आने लगी। कॉलर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी। उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया तो कॉलर ने उनके व्हॉट्सएप पर उनकी ही अश्लील फोटो भेजनी शुरू कर दीं। कारोबारी का कहना है कि यह फोटो उनके फेसबुक अकाउंट से उठाकर एडिट की गई थीं। उन्होंने कॉलर का नंबर ब्लॉक कर दिया तो वह दूसरे नंबर से उन्हें कॉल करने लगा।
विज्ञापन

व्हॉट्सएप कॉल पर ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग
पीड़ित कारोबारी का कहना है कि कॉलर अलग-अलग दो नंबरों से उन्हें व्हॉट्सएप कॉल करने लगा। उसने कहा कि अभी तो फोटो उनके पास भेजी हैं। रकम न मिलने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। कारोबारी के मुताबिक कॉलर उनसे पेटीएम, गूगल-पे या फोन-पे के जरिये कभी दो हजार रुपये भेजने के लिए कहता तो कभी 10 हजार की मांग करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कारोबारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात कॉलर के खिलाफ रंगदारी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोेपी को ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed