फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बुुजुर्ग की ढाढ़ी काटने का मामला : कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने दर्ज कराए बयान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बुुजुर्ग की ढाढ़ी काटने का मामला : कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

गाजियाबाद। तांत्रिक की दाढ़ी काटने के प्रकरण में दूसरा नोटिस मिलने केबाद कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने लोनी बॉर्डर थाना पहुंचकर बयान दर्ज कराए। उन्होंने वीडियो वायरल करने के मामले में अफसोस जताया। कहा कि कुछ आर्टिकल को देखकर पोस्ट किया था, सही तथ्य सामने आने पर पोस्ट को हटा दिया था।

लोनी के क्षेत्राधिकारी अतुल सोनकर ने कांग्रेस नेता सलमान निजामी से पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने भ्रामक वीडियो को ट्वीट क्यों किया। पुलिस के इस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी करने के बाद भी क्यों नहीं हटाया। सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पोस्ट डालने को लेकर गलती हो गई। उसकी सत्यता पहले नहीं जांची गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस का स्पष्टीकरण देखने के बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया था। सीओ ने बताया कि कांग्रेस नेता दोपहर सवा 12 बजे लोनी बॉर्डर थाना पहुंचे थे, जहां उनसे सवाल पूछे गए । सीओ ने कहा कि इस संबंध में जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed