{"_id":"60df67448ebc3e9e92248a4d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2215536190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 14 मरीज हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 14 मरीज हुए फरार
विज्ञापन

मुरादनगर। नशा मुक्ति केंद्र से बृहस्पतिवार की रात चौदह मरीज खिड़की तोड़कर फरार हो गये। भागने से पहले मरीजों ने केंद्र में तोड़फोड़ की। पुलिस को केंद्र प्रबंधक ने तहरीर दी है। इसी केंद्र पर दो दिन पूर्व एक मरीज की संदिग्ध स्थिति में मौत हो चुकी है। केंद्र में कुल 18 मरीज से जिसमें से 14 फरार हो गए। आठ वापस लौट आए हैं और छह अभी भी फरार हैं।
दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित असालनगर के नशा मुक्ति केंद्र में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मरीजों ने हंगामा किया और एलपीजी सिलेंडर से केंद्र की खिड़की तोड़कर खेतों के रास्ते 14 मरीज फरार हो गये। केंद्र प्रबंधक आरके पांडे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। प्रबंधक आरके पांडे ने बताया कि करणवीर, शिवम, दीपक, सचिन निवासी मोदीनगर, अनुज निवासी मुरादनगर, नितिन निवासी मुजफ्फरनगर, मोनू निवासी संजय नगर गाजियाबाद, आशीष निवासी हापुड़ सकुशल अपने घर पहुंच गये है। जबकि प्रमोद निवासी गाजियाबाद, नरेश निवासी बुलंदशहर, राहुल निवासी बागपत, ब्रजमोहन निवासी हापुड़, नदीम निवासी गाजियाबाद, अकरम निवासी मुरादनगर अपने घर नहीं पहुंचे है। बताया कि बाकी फरार छह लोग अपने परिवार से संपर्क में है। वहीं केंद्र प्रबंधक भी फरार मरीजों के परिवारों से संपर्क में है। एसएचओ हरिओम सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक की तहरीर पर जांच की जा रही है। बता दें कि दो दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में एक मरीज की मौत हो गयी थी।
14 में से छह मरीज अभी भी गायब
नशा मुक्ति केंद्र से कुल 18 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 14 मरीज फरार हो गए। इसमें से आठ मरीज अपने घर पहुंच चुके हैं। लेकिन छह मरीजों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं लग रही है। पुलिस, केंद्र प्रबंधक और परिवार के लोग सभी की तलाश करने में जुटे हुए हैं।