फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

डीएम ने मांगी छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित करने की रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
डीएम ने मांगी छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित करने की रिपोर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण फीस जमा नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित करने वाले स्कूलों की जिलाधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी निजी स्कूलों को नोटिस जारी करके ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट मांगी है। दो दिन में जानकारी मांगी है।

गौरतलब है कि अमर उजाला ने 24 जून के अंक में 42 हजार छात्रों को फीस के लिए ऑनलाइन कक्षा से रोका शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त को सभी निजी स्कूलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक स्कूल बताएं कि किसने कितने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित किया है। डीएम के आदेश के बाद डीआईओएस ने जिले के सभी 215 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल दो दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं कि फीस जमा न होने के कारण कितने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं से रोका गया है। कुछ स्कूलों की शिकायतें मिल रही हैं कि फीस के कारण स्कूलों ने बच्चों के रिजल्ट रोक दिए हैं और उन्हें प्रमोट नहीं किया जा रहा है। इस बिंदु पर भी जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि शासन का आदेश है कि फीस जमा नहीं कर पाने की वजह से पढ़ाई से छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed