फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

5 महीने में 10 लाख को मिला भरोसे का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
5 महीने में 10 लाख को मिला भरोसे का टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के प्रति सुरक्षा कवच हासिल करने के लिए गाजियाबाद सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले में अब तक 10 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यहां तक का सफर तय करने में पांच महीने 12 दिन का वक्त लगा। सितंबर तक 18 साल और इससे अधिक आयु के 26 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हासिल करने के लिए जुलाई से टीकाकरण का महा अभियान शुरू होने जा रहा है।
जिले में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके 22 दिन बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू हुआ। अब तक 64 फीसदी शहरी और 36 फीसदी ग्रामीणों को टीका लग चुका है। हालांकि सोमवार को वैक्सीन की कमी के कारण सिर्फ 24 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया और 11732 लोगों का टीकाकरण हुआ। एक जुलाई से महाअभियान की तैयारी की जा रही है। एक दिन में 50 हजार लोगों को टीका लगाने योजना है। हालांकि यह वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर तय होगा।
विज्ञापन

21 को शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
21 जून से छह क्लस्टरों में चल रहे पायलट प्रोजेक्ट ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी। 21 जून को जिले में कुल 28634 टीके लगाए गए थे। इनमें 27336 पहली और 1298 दूसरी खुराक शामिल थी। 22 जून को कुल टीकाकरण 27325 रहा, जिसमें 26195 पहली और 1130 दूसरी खुराक लाभार्थियों को दी गईं। जबकि 24 जून को स्वास्थ्य विभाग ने 29696 टीके लगाकर 21 जून को बनाया अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 जून को टीकाकरण के आंकड़े ने एक बार फिर छलांग लगाई। स्वास्थ्य विभाग ने 104 स्थानों पर चल रहे टीकाकरण की बदौलत एक ही दिन में 29763 टीके लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया। इनमें 26992 टीके पहली खुराक वाले और 2771 टीके दूसरी खुराक वाले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
जिले में वैक्सीन की सिर्फ 11 हजार डोज होने से सोमवार को अधिकांश केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाया। केंद्र पर पहुंचे लोगों को बिना टीका लगाए ही वापस भेज दिया गया। अब जिले में वैक्सीन की अगली खेप आने पर टीकाकरण होगा।

डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा
पांच महीने में दस लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाना जिले और स्वास्थ्य के लिए गौरव की बात है। एक जुलाई से अभियान में तेजी लाई जाएगी। कोशिश की जाएगी कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक शहर में टीकाकरण पूरा हो जाए। अब एक जुलाई से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed