{"_id":"60d8cf158ebc3ebc9538e1eb","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2212341143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की शिकायत करने पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की शिकायत करने पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर गांव में तीन किशोर डीलर के यहां राशन लेने जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की। जब किशोरों के परिजन युवकों की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे तो एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी ने अभद्रता करते हुए कई राउंड फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
भोजपुर गांव निवासी किशोर सुहेल, दानिश व नाजिर रविवार को पैदल ही गांव में राशन डीलर के पास राशन लेने जा रहे थे। आरोप है कि वह बीच गांव के रास्ते में पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर वापस भेज दिया। किशोरों ने पूरी बात अपने घर जाकर परिजनों को बतायी। परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। इस बात पर आरोपियों के परिजन भड़क गये। इतना नहीं एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ कई राउंड फायरिंग की। अचानक फायरिंग से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों में भगदड़ मच गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में गश्त कर रही है।