{"_id":"60ce48b78ebc3e708f7fde16","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2207638102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने दुष्कर्म के आरोपी से ली डीजल की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने दुष्कर्म के आरोपी से ली डीजल की रकम
विज्ञापन
दरोगा ने दुष्कर्म के आरोपी से ली डीजल की रकम, जांच के आदेश
गाजियाबाद। रिश्वत में नगदी या सामान लेने की तमाम घटनाएं आपने देखी होंगी, लेकिन गाजियाबाद में डीजल की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कविनगर की सेक्टर-3 चौकी के इंचार्ज ने रिश्वत के तौर पर अपनी निजी कार में एक हजार का डीजल डलवाया और वह भी दुष्कर्म के आरोपी से। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब खुद आरोपी ने खाते से कटी रकम के मेसेज के साथ ट्विटर पर अधिकारियों से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने पर दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले एक युवती ने गोविंदपुरम इलाके में रहने वाले आर्यन चौधरी पर कविनगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। दोनों पहले लिव-इन में रहते थे। बाद में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने आर्यन ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आर्यन कोर्ट से अरेस्टिंग स्टे ले आया। मामले की जांच राजनगर सेक्टर-तीन चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार कर रहे हैं। आर्यन ने शनिवार रात 8.24 बजे गाजियाबाद पुलिस, एसएसपी अमित पाठक, मुख्यमंत्री, एडीजी व आईजी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। उसमें आरोप लगाया कि सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। वह उसे अपनी निजी कार में ले गए थे। उन्होंने तेलपानी के खर्च के नाम पर गाड़ी में एक हजार रुपये का डीजल डलवाया। इसका भुगतान उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से किया। ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी अमित पाठक ने मामले की जांच सीओ कविनगर को सौंपी है।
पेट्रोल पंप की फुटेज से छेड़छाड़ कर सकता है दरोगा
शनिवार रात करीब 9.21 बजे आर्यन ने एक और ट्वीट किया। उसमें कहा कि जिस पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया गया, चौकी इंचार्ज उसके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। उसने पुलिस अधिकारियों के अलावा मीडिया से भी मदद की गुहार लगाई। आर्यन का यह भी आरोप है कि दरोगा केस खत्म करने के नाम पर उससे दो लाख रुपये मांग रहा था। रकम न देने पर पिता को भी षड्यंत्र में शामिल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
दरोगा ने आरोपों से किया इंकार
ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने दरोगा से पूछताछ की तो उसने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसने कहा कि जिस वक्त डीजल डलवाया, उस वक्त उसके पास पैसे नहीं थे। इसीलिए पेमेंट आर्यन से करा दिया, लेकिन बाद में उसके एक हजार रुपये वापस कर दिए। दरोगा का यह भी कहना है कि आर्यन दुष्कर्म के केस में आरोपी है। वह उस पर केस खत्म करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर आर्यन ने झूठा आरोप लगा दिया। एसएसपी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। आरोपों में सच्चाई मिलने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।