फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GHAZIABAD NEWS

एमसीडी के पूर्व इंजीनियर की हत्या का सूत्रधार सुशील गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
GHAZIABAD NEWS
एमसीडी के पूर्व इंजीनियर की हत्या में साजिशकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। गत 21 मार्च की रात को सिकरोड गांव में दिल्ली एमसीडी के पूर्व इंजीनियर गजेंद्र वर्मा की हत्या के साजिशकर्ता सुशील बौद्ध निवासी सेक्टर-2 वसुंधरा को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नंदग्राम नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुशील गजेंद्र वर्मा की हत्या की साजिश में शामिल था। हत्या में नाम प्रकाश में आने के बाद से वह फरार चल रहा था।
सिकरोड गांव निवासी गजेंद्र वर्मा दिल्ली एमसीडी के पूर्व इंजीनियर थे। मामूली विवाद में पड़ोसी चतर सिंह और उसके बेटों ने गत 21 मार्च की रात को उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले 20 मार्च को भी आरोपियों ने झगड़ा किया था। गजेंद्र की शिकायत पर पुलिस चतर सिंह और उसके बेटे लवी को पकड़कर ले आई थी। अगले दिन जमानत पर छूटकर घर जाने के बाद आरोपियों ने गजेंद्र वर्मा की हत्या कर दी। उनकी पत्नी गीता ने चतर सिंह, उसके बेटों लवी, गौरव, हर्ष उर्फ सोनू, पत्नी सुनीता, बेटी पूजा, चतर सिंह का भाई नरेंद्र उर्फ काला, भतीजे कृष्णा और रविंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में चतर सिंह, गौरव, लवी व हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सुशील ने आरोपियों की तरफ से एफआईआर का बनाया था दबाव
नन्दग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच में साजिशकर्ता के तौर पर सुशील का नाम सामने आया था। तभी से वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि सुशील न्यूज पोर्टल में काम करता है। घटना वाली रात को वह आरोपी पक्ष को साथ लेकर थाने आया था। उसने पुलिस पर दबाव बनाते हुए आरोपी पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कराने की जुगत भिड़ाई थी। लेकिन गजेंद्र वर्मा की मौत की सूचना मिलते ही वह आरोपी पक्ष के साथ थाने से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed