{"_id":"60b688de8ebc3eae725c88dc","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2196905198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय मरीज घटे पर मौत का ग्राफ नहीं रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय मरीज घटे पर मौत का ग्राफ नहीं रुका
विज्ञापन

गाजियाबाद। पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से कम हुआ है, लेकिन अभी भी लगातार हो रही मौतें चिंता का कारण बनी हुई है। क्योंकि पिछले एक सप्ताह में तीन से छह मौत प्रतिदिन हो रही है, जबकि संक्रमितों की संख्या में 26 मई से लगातार घट रही है। संक्रमण दर भी कम होकर 0.63 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्युदर 0.81 फीसदी है। हालांकि रिकवरी रेट इस समय 97.30 फीसदी है। मई के महीने में अब तक 14167 संक्रमित मिल चुके हैं। सिर्फ मई के महीने में 234 लोगों की मौत हो चुकी है। अप्रैल महीने में 104 लोगों की मौत हुइ थी जबकि पहली लहर में मार्च तक सिर्फ 102 मौत हुई थी। लगातार हो रही मौत से अभी भी लोग परेशान हैं।
पहले से बीमार व गंभीर मरीजों की हो रही है मौत
कोविड लेवल-2 में मरीजों का इलाज करने वाले फिजीशियन डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि कोरोना पीक के दौरान जो संक्रमित हुए हैं। उनमें से अधिकांश लोग स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन जो पहले से ही किसी बीमारी की चपेट में थे या उन्हें लंबे समय तक सांस लेने में परेशानी हुई थी, उनके लिए अधिक परेशानी हो रही है। डॉ. गुप्ता का कहना है कि काफी संख्या में मरीजों की संख्या ऐसी है जो संक्रमण की चपेट में आने पर अस्पताल में नहीं जाना चाहते हैं और घर पर ही रहकर इलाज कराते हैं, जबकि शासन और प्रशासन बार-बार मरीजों से आग्रह करता है कि अगर किसी तरह की परेशानी हो तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं। अब तक प्रशासन 984 लोगों को होम आइसोलेशन से अस्पताल में भर्ती करा चुका है। अब जल्द ही मृतकों की संख्या में कमी आ जाएगी, क्योंकि इस समय जो भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं उनमें गंभीर मरीजों की संख्या कम है।
जल्द ही स्थिति हो जाएगी सामान्य
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अब स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी, क्योंकि पहले जो संक्रमण की चपेट में आए थे, उनमें से अधिकांश लोगों में रिकवरी तेजी से हो चुकी है।
विज्ञापन
---------
नए संक्रमित मरीजों में गंभीर मरीजों की संख्या बहुत कम है। जो पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित थे, उन्हीं लोगों की मौत हो रही है।
डॉॅ. एनके गुप्ता, सीएमओ
35 नए मरीजों की हुई पुष्टि
मंगलवार को 35 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इलाज के दौरान तीन संक्रमितों की मौत हो गई, 695 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब तक 55099 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 53629 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 445 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। 1025 संक्रमितों का अभी अलग-अलग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
पिछले एक सप्ताह में संक्रमित व मौत का आंकड़ा
तारीख - संक्रमित - डिस्चार्ज - मौत
25 मई - 145 - 181- 00
26 मई - 228 - 211 - 03
27 मई - 169 - 163 - 05
28 मई - 94 - 151 - 03
29 मई - 65 - 272 - 00
30 मई - 91 - 109 - 02
31 मई - 47 - 123 - 06
01 जून - 35 - 695 - 03