फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर भोजपुर थाने के सामने सोमवार रात दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बा पतला निवासी अमरीश कुमार(35)बाइक से सोमवार को किसी काम से गाजियाबाद गया था। रात्रि में लौटते समय मोदीनगर-हापुड़ पर थाना भोजपुर के सामने पहुंचा तो मोदीनगर की ओर से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गयी। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार घायल अमरीश को मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा गंगनहर पटरी पर डिडौली पुल के पास तेजरफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed