फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर, हुआ पथराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर, हुआ पथराव
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में किन्नरों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक एक-दूसरे के इलाके में बधाई मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर पर धावा बोलते हुए हमला कर दिया। पीड़ित आयशा किन्नर के मुताबिक दूसरे पक्ष ने उनके घर पर आकर पथराव किया, जिसमें उनके मकान मालिक के परिवार की एक गर्भवती महिला घायल हो गई। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर के आधार पर मसूरी पुलिस में नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
डासना की आनंद विहार कॉलोनी निवासी किन्नर आयशा का कहना है कि किन्नरों के नियमों के अनुसार उसे बालाजी एंक्लेव गोविंदपुरम का इलाका बधाई मांगने के लिए आवंटित है। इसके बावजूद आकाश विहार कॉलोनी डासना निवासी किन्नर गुड्डी उर्फ नईम उनके इलाके में अतिक्रमण कर जबरन बधाई वसूलती है। पता चलने पर उन्होंने कई बार गुड्डी का विरोध भी किया लेकिन इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। आयशा का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी उन्होंने गुड्डी से उनके क्षेत्र में बधाई वसूलने का विरोध किया था। इसी बात से तैश में आकर गुड्डी उर्फ नईम अपने साथियों मुन्फैद, गुलजार, सद्दाम, जहुल, शहजाद उर्फ गुड्डू, बब्बू, बिल्लो और स्वीटी उसके घर पर आई और गाली-गलौज शुरू कर दी। आयशा किन्नर का कहना है कि विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद हमलावर पक्ष हत्या की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पथराव में उनके मकान मालिक के परिवार की एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

मसूरी पुलिस पर टरकाने का लगाया आरोप
आयशा किन्नर का कहना है कि उनके साथियों ने घटना की वीडियो मोबाइल में बना ली थी। इसके अलावा टूटी हुई गाड़ी भी जीता-जागता सबूत थी। सारे साक्ष्य देने के बावजूद मसूरी पुलिस उन्हें टरकाती रही। जिसके चलते थक हारकर उन्हें एसपी ग्रामीण से गुहार लगानी पड़ी। एसपी ग्रामीण के निर्देश के बाद मसूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गुड्डी और नईम समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है खून-खराबा, गोलियां भी चली
बधाई मांगने के इलाके को लेकर आयशा किन्नर व अन्य पक्षों में पहले भी खून खराबा हो चुका है। यहां तक कि करीब सात माह पहले आयशा किन्नर को कविनगर के गोविंदपुरम क्षेत्र में गोली भी लगी थी। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे पक्ष के किन्नरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। इतना ही नहीं, दूसरे पक्ष के द्वारा भी कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा भी पिछले साल इलाके को लेकर किन्नरों में चार बार भिड़ंत हुई थी, जिसका मामला पुलिस में पहुंचा था।

गुरु ही तय करता है इलाका, इस बार गुरु से ही तकरार
जिस प्रकार पिता की संपत्ति का बंटवारा उसकी औलाद में बराबर-बराबर कर दिया जाता है, उसके उलट किन्नर समाज के नियमों के मुताबिक गुरु सर्वोपरि होता है। गुरु किन्नर ही अपने शिष्यों को इलाके का आवंटन करता है लेकिन आयशा किन्नर का विवाद अपने ही गुरू गुड्डी से है। आयशा का कहना है कि क्षेत्र बांटने के बाद उसके इलाके में अतिक्रमण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed