फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बीस से अधिक लोगों से पूछताछ फिर भी पुलिस के हाथ खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बीस से अधिक लोगों से पूछताछ फिर भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी अंसल में बुधवार दिनदहाड़े प्रापर्टी कारोबारी छोटे खां के घर एक करोड़ की डकैती में पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। 24 घंटे के भीतर पुलिस 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की आधा दर्जन टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं, दिनदहाड़े एक करोड़ की डकैती की घटना के बाद गाजियाबाद के अलावा बागपत, नोएडा और दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने भी पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।
प्रॉपर्टी कारोबारी छोटे खां के घर से 200 मीटर की दूरी पर गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति का 412 गज का प्लॉट था। छोटे खां के भाई मोइनुद्दीन में उसे दिल्ली मुस्तफाबाद निवासी एक व्यक्ति को बिकवाया था। करीब 4 माह पूर्व 97 लाख रुपए में इस प्रॉपर्टी का सौदा हुआ था। मोइनुद्दीन कमीशन के आधार एक पार्टी से दूसरी पार्टी के बीच प्लॉट की खरीद-फरोख्त करा रहा था। दिल्ली निवासी खरीदार ने दो बार में प्लॉट मालिक को कुछ रकम दे दी थी, जबकि 41 लाख रुपए बकाया थे। खरीदार ने यह रकम मोइनुद्दीन के पास भिजवा दी थी। गत मंगलवार को 31 लाख रुपये तथा 10 दिन पहले 10 लाख रुपये मोइनुद्दीन को दिए थे। बुधवार दोपहर 3 बजे मोइनुद्दीन को यह पैसे प्लॉट मालिक को देने थे, लेकिन ढाई बजे ही बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। बदमाश लूटी हुई रकम को बैग में भरकर ले गए थे।
विज्ञापन

कारोबारी की पत्नी की हालत बिगड़ी
दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये की डकैती के बाद कारोबारी के परिवार में मातम सा पसर गया है। सब कुछ लुटने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। छोटे खां की पत्नी घटना के बाद से ही बेसुध पड़ी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हालात ज्यादा बिगड़ गई। आननफानन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार से सटकर कारोबारी के घर मे दाखिल हुए बदमाश
छोटे खां के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले सात दिनों से खराब थे। जिसके चलते बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे करीब 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक कैमरे की फुटेज में पांच बदमाश कारोबारी के घर की तरफ आते हुए दिखाई दिए हैं। बदमाश दीवार से सटकर घर में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उनके चेहरे फुटेज में साफ नहीं आए हैं। वहीं, घटनास्थल से आसपास लगे कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।
परिवार सहित छह लोगों को थी पैसों की जानकारी
छोटे खां ने बताया कि उनके भाई ने घर में पैसे लाकर रखे थे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। वहीं, किराएदार के पैसों के बारे में भी उन्हें नहीं पता था। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके भाई मोइनुद्दीन के पैसों की जानकारी उनके जाने वाले 3 लोगों को थी। वहीं, किराएदार साजिद के पैसों की जानकारी उसकी पत्नी और एक अन्य को थी। साजिद ने करीब एक माह पूर्व दिल्ली में एक प्रॉपर्टी देखी थी। उसने उसे लेने के लिए यह पैसे घर में रखे थे। 10 जून को उन्हें यह पैसे देने थे।
नोएडा, बागपत और दिल्ली क्राइम ब्रांच पीड़ित के घर पहुंची
ट्रॉनिका सिटी अंसल कॉलोनी में हुई एक करोड़ पर की डकैती के बाद सुबह से ही पुलिस के स्पेशल स्टाफ का आना-जाना लगा रहा। गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, बागपत और नोएडा समेत अन्य स्थानों की क्राइम ब्रांच ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ की और घर का निरीक्षण किया। डकैती की वारदात का तरीका जानकर सभी जगह की पुलिस ने एक-दूसरे से अपने अनुभव शेयर किए और संदिग्ध गिरोह पर चर्चा की। उधर, पीड़ित के यहां एक करोड़ रुपये की डकैती के बाद उनके मिलने-जुलने वाले भी उनका हाल जानने पहुंचे।

क्राइम ब्रांच समेत कई टीमों को घटना की जांच में लगाया गया है। अभी तक कोई खास सुराग नहीं मिल सका है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed