फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कोरोना के कहर से अनाथ हुए सिर्फ 14 बच्चों को तलाश पाया प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कोरोना के कहर से अनाथ हुए सिर्फ 14 बच्चों को तलाश पाया प्रशासन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कहर ने कई घरों को उजाड़ दिया। बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जिनमें बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। जिला प्रशासन करीब 47 दिन में महज 14 ऐसे बच्चों को तलाश पाया जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है।
इन बच्चों की शिक्षा और भरण पोषण के लिए सरकार योजना शुरू करने जा रही है जिसके लिए सभी जिलों से कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की सूची मांगी गई है। जिले में अभी तक ऐसे 14 बच्चों की सूची बनाई गई जिनकी सूचना विभाग को मिली है। इस सूची में क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पंचशील वेलिंग्टन के दो बच्चे भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने दादा-दादी, माता-पिता चारों को खो दिया है। इनमें से 10 बच्चों की सूचना एक साथ 24 मई को विभाग को मिली है। महिला कल्याण अधिकारी नेहा वालिया ने बताया कि अभी तक लगातार विभाग को सूचना मिल रही हैं। आंकड़ा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

-----------
इनसेट:
कामाक्षी (13 वर्ष), प्रदूषा (सात वर्ष), (माता- पिता निर्मला धर और अश्वनी धर)
मनन गोस्वामी (15 वर्ष) श्रेका गोस्वामी (नौ वर्ष) (माता-पिता- ज्योति गोस्वामी और सुरज गिरि गोस्वामी
एकाग्र कुलश्रेष्ठ 14 वर्ष, माता-पिता मंजूला और सौरभ
आदित्य कुमार- 10 वर्ष, ध्रुव कुमार 12 वर्ष, कनिका 14 वर्ष , माता-पिता सुमन लाला, सोमपाल सिंह
शाहवेज 17 वर्ष सुहैब 12 वर्ष, कहकशां 8 वर्ष, माता-पिता शबनम और शमशाद
जोया हसन 17 वर्ष शमा हसन, शैयद शाफुकुल हसन
अभय 15 वर्ष, खुशी 13 वर्ष , माता ---
----
इनसेट:
सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज
बच्चों को गोद लेने संबंधी कई फर्जी मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। डीपीओ विकास चंद्र ने बताया कि इन मैसेज में लिखा जा रहा है कि कोरोना की वजह से माता-पिता की मृत्यु हो गई है और बच्चे अनाथ हो गए जो भी गोद लेना चाहे वह लिखे हुए नंबर पर संपर्क करे। यह काफी फर्जी मैसेज है। बच्चों की गोद लेने की प्रक्रिया कारा नामक वेबसाइट के जरिए ही पूरी होती है। अन्य किसी प्रकार से बच्चा गोद लेने को गैर कानूनी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मांगी गई है सूची
शासन की तरफ से सभी जिलों से ऐसे बच्चों की सूची मांगी गई है जिनके माता-पिता कोरोना की वजह से नहीं रहे या फिर उनका पूरा परिवार खत्म हो गया है। इन बच्चों को शासन की तरफ से सहायता देने सहित शिक्षा आदि की सुविधा भी देने की योजना बन रही है। इसकी घोषणा शासन की तरफ से की जाएगी। जिन बच्चों को कोई सहारा नहीं है उनको अनाथ आश्रम में रखकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान भी रखा जाएगा।
अस्मिता लाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed