फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

संकट: सात लाख बच्चों को नहीं मिली दो बूंद जिंदगी की, दूसरे टीके भी नहीं लग पा रहे

Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 01:04 AM IST
सार

वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चों के सामान्य टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नारा दिया था कि एक भी बच्चा छूटा-सुरक्षा चक्र टूटा, लेकिन अब विभाग ही लापरवाही बरत रहा है।

विज्ञापन
ghaziabad news
फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और पोलियो अभियान पूरी तरह से ठप पड़ा है। इस समय सिर्फ कोरोना से बचाव का टीकाकरण युवाओं और बुजुर्गों का हो रहा है। अप्रैल में 7.51 लाख बच्चों के लिए पोलियो से बचाव का दूसरा अभियान चलाया जाना था। यही नहीं विशेष इंद्रधनुष अभियान के तहत 18 हजार गर्भवती एवं लगभग 90 हजार दो साल तक के बच्चों का विशेष नियमित टीकाकरण अभियान भी बंद है। इन बच्चों को टीबी, डायरिया, टिटनेस, खसरा, रुबेला, रोटा वायरस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित रूप से लगने वाले टीके नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चों के सामान्य टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नारा दिया था कि एक भी बच्चा छूटा-सुरक्षा चक्र टूटा, लेकिन अब विभाग ही लापरवाही बरत रहा है। बच्चों का टीकाकरण करने के बजाए एएनएम या तो कोरोना से बचाव का वैक्सीनेशन करने में जुटी हैं या तो उन्हें सर्वे के लिए लगा दिया गया है।
विज्ञापन


कोरोना संदिग्धों की दवाई बांटने और सर्वे में लगी हैं आशा
टीकाकरण शिविर के लिए आशा कार्यकर्ता बच्चों की मां को सूचना देती हैं लेकिन पिछले एक साल से आशा बहुएं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वेक्षण, संदिग्धों की निगरानी, दवाई वितरण एवं लक्षण वाले मरीजों की सूची बनाने में व्यस्त हैं। उन्हें बच्चों के टीकाकरण के लिए क्षेत्र में भ्रमण का समय ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है टीकाकरण
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए।
- पोलियो, खसरा, रोटा वायरस आदि से बचाने को।
- बच्चे को विकास के लिए नए सेल्स के निर्माण के लिए।
- चेचक जैसी महामारी के बचाव को।
- संक्रमण बीमारियों से बचाने को।
- कुपोषण और जानलेवा बीमारियों को रोकने के लिए।
इन बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाते हैं टीके

टीका बीमारी से बचाव
बीसीजी - तपेदिक या टीबी
पेंटावेलेंट - काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, निमोनिया, चिकिनपॉक्स
इंफ्लूएंजा - सर्दी, खांसी, जुकाम
एमएमआर - खसरा, गलसुआ और रूबैला
रोटावायरस - संक्रमण
न्यूमोकोकल - निमोनिया
पोलियो - अपंगता से बचाव
हीमोफिलस बी - हेपेटाइटिस
-------------
डब्ल्यूएचओ के प्रभारी डॉ. अभिषेक सिंह से आज पूरी जानकारी मांगी गई है। कुछ एएनएम कोरोना वैक्सीनेशन में लगी हैं इसलिए फील्ड में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। महिला अस्पताल एवं कुछ केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है। - डॉ. नीरज अग्रवाल, प्रतिरक्षण अधिकारी
-----------
शिशुओं को स्वस्थ एवं बीमारियों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता के लिए टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण को छोड़ने से नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है। शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी है। - डॉ. विश्रुत सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ

---------------
अधिकांश टीम कोरोना संक्रमण में व्यस्त हैं। कुछ केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। विशेष अभियान के लिए शासन से गाइडलाइन आती है। उसके बाद अभियान संचालित किया जाता है। इस कोरोना काल में कोई गाइडलाइन नहीं आई है। - डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed