फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

145 कोरोना संक्रमित, एक मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
145 कोरोना संक्रमित, एक मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। 145 नए मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत की पुष्टि होने के साथ ही मृतकों की संख्या 421 हो गई है। अब तक जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54353 हो गया है। इनमें से 51905 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 2027 संक्रमितों का अलग-अलग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
अतुल गर्ग ने संतोष अस्पताल का किया निरीक्षण
कोविड अस्पतालों की मिल रही शिकायतों के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोविड एल-3 संतोष मेडिकल अस्पताल का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर अस्पताल में पहुंचे मंत्री ने भर्ती 36 कोरोना संक्रमितों का हाल-चाल पूछा। उन्होंने अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.मिथलेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि रोज मरीजों की उनके परिजनों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत कराई जाए। अगर कोई परिजन संक्रमित से मिलना चाहता है तो उसे पीपीई किट पहनाकर मरीज से जरूर मिलवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संतोष अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने की अनेक शिकायतें आ रही हैं। कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत इसी अस्पताल में हुई है। इसी को ध्यान में रखकर यह निरीक्षण किया गया है।राज्यमंत्री ने पीपीई किट पर नेम प्लेट भी लगवाई। इससे मरीजों को आसानी से पता चल गया कि राज्यमंत्री अतुल गर्ग उनका हाल पूछने आए है। कुछ मरीजों ने चिकित्सकों के न आने एवं स्टाफ द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत की है। उन्होंने कोरोना के मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में जारी इलाज की जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि लाइनपार सुदामापुरी निवासी रामकिशोर बंसल कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के चलते संतोष हॉस्पिटल में भर्ती थे। मंगलवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई तो स्वास्थ्यकर्मी को बताया। मगर स्वास्थ्यकर्मी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने राज्यमंत्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि अजय राजपूत को फोन कर इसकी शिकायत की। इसके बाद मंत्री निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली कमियों को दूर करने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed