फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

राम सरन गर्ग इण्डो-जर्मन अस्पताल बनेगा बाल रोग अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
राम सरन गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल बनेगा बाल रोग अस्पताल
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने एवं समय से उपचार करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एनएच-9 स्थित राम सरन गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अस्पताल जिले का पहला चाइल्ड डेडिकेटिड अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिए 60 बेड, वेंटिलेटर और आईसीयू वार्ड जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आक्सीजन प्लांट भी यहां जल्द बनाए जाने की तैयारी है।
अस्पताल में कार्यरत डाक्टर वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से देश के शीर्ष संस्थानों के चिकित्सकों के साथ जुड़ेंगे। अस्पताल सीसीटीवी कैमरों से युक्त होगा। जिला प्रशासन ने सभी प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों के प्रबंधकों को अस्पताल में कम से कम 10-10 बेड बच्चों के उपचार के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ को जरूरी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों की पूरी टीम होगी। प्रशासन द्वारा कुशल बाल रोग विशेषज्ञों की की सूची तैयार कराई जा रही है। आईसीयू वार्ड में एनेस्थीसिया के डाक्टर भी उपलब्ध होंगे। अस्पताल में पर्याप्त संख्या में बच्चों के लिए प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ रखा जाएगा। अस्पताल में पीडियाट्रिक स्टाफ नर्स रखी जाएंगी, जो बच्चों की देखभाल करने में प्रशिक्षित होंगी। अस्पताल में वेंटिलेटर टेक्नीशियन एवं चेस्ट फिजीशियन भी उपलब्ध रहेंगे। इलाज के दौरान परिजनों को बच्चों के उपचार की यथास्थिति के बारे में दिन में कम से कम तीन से चार बार जानकारी देने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed