फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फ्लैट में घायल मिली मालकिन, फंदे पर लटका मिला नौकर का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फ्लैट में घायल मिली मालकिन, फंदे पर लटका मिला नौकर का शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ ग्रीन के रॉयल पार्क में शनिवार को एक फ्लैट में महिला घायल हालत में पड़ी मिली। जबकि पास में कुत्ते के पट्टे से फंदे पर नौकर का शव लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने नौकर के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि एक फ्लैट में महिला खून से लथपथ पड़ी है जबकि नौकर का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन और एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को वसुंधरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि फंदे पर लटके नौकर के शव को पुलिस ने नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नौकर की पहचान गणपत 25 निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला अर्चना तिवारी (50) है जो अपने पिता सुरेंद्र नाथ तिवारी (75) और मां (65) के साथ रहती हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नौकर और मालकिन के बीच हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र नाथ तिवारी बीमार रहते हैं। वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। इसके लिए अर्चना ने दो वर्ष पूर्व केयर टेकिंग के लिए नौकर गणपत को काम पर रखा था। सर्वेंट रूम नहीं होने पर अर्चना ने आठवीं मंजिल पर एक फ्लैट किराये पर लिया था। जिसमें उनके पिता और गणपत रहते थे। जबकि वह और उनकी माता अपने फ्लैट में 11वीं मंजिल पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके पिता गिर गए थे। इस पर अर्चना ने गणपत को डांटा था और अपना हिसाब कर घर लौट जाने को कहा था। इसको लेकर शुक्रवार रात में भी दोनों के बीच बहस हुई थी। शनिवार सुबह अर्चना और उनकी मां पिता के फ्लैट पर पहुंचे तो वह नाश्ता बना रहा था। अर्चना और गणपत के बीच कुछ विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, गणपत ने सिर में बर्तन से वार कर घायल कर दिया। इस पर वह फर्श पर गिरकर बेसुध हो गईं। उनकी मां शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचने व पकड़े जाने के डर से गणपत ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के समक्ष कराए बयान
एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला के बयान कराए गए हैं। नायब तहसीलदार प्रतीत कुमार बयान लेने के लिए पहुंचे थे। बयानों की वीडियो ग्राफी कराई गई है।

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए हैं। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद घटना हुई है। मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed