फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नाहल गांव में एक माह के भीतर सौ मौत की अफवाह, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नाहल गांव में एक माह के भीतर सौ मौत की अफवाह, केस दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल गांव में एक माह के भीतर सौ लोगों की मौत की सूचना ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सच्चाई जानने को सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता और एसडीएम सदर नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक आननफानन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि नाहल में सिर्फ दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत तीन सप्ताह पहले हो गई थी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश और प्रशासन की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए डासना सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर भारत भूषण ने मसूरी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

नाहल गांव में 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी मुस्लिम समुदाय की है। लेकिन, वायरल वीडियो में दावा था कि अधिकांश शवों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल-मई के बीच में महज हिंदू महिला सविता वर्मा (65) पत्नी चंदकिरण की कैंसर के कारण मृत्यु हुई है। डासना सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर का कहना है कि जिला प्रशासन की छवि बिगाड़ने के मकसद से वीडियो वायरल किया गया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को ट्रेस कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed