फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

नायफल में हुई दहेज हत्या में पति और सास-ससुर को जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
नायफल में हुई दहेज हत्या में पति और सास-ससुर को जेल
विज्ञापन

मसूरी। थानाक्षेत्र के गांव नायफल में दहेज की खातिर विवाहिता सविता उर्फ कविता (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को मृतका की सास पुष्पा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पति संदीप और ससुर पप्पू ठेकेदार को शुक्रवार को ही दबोच लिया था। तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मृतका के परिजनों का आरोप है ससुराल पक्ष के लोगों ने सविता की गला दबाकर हत्या कर दी और मायके वालों के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।

थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के गांव खोदना खुर्द निवासी मेघराज ने अपनी बेटी सविता उर्फ कविता की शादी करीब दो साल पहले नायफल निवासी संदीप से की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर सविता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी मायके आ गई थी। गत 5 मई को ही पंचायत के बाद बेटी को उन्होंने ससुराल भेजा था। मेघराज का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह ससुराल वालों ने फोन कर बुखार के चलते सविता की मौत होने की बात कही। सूचना मिलते ही वह नायफल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों ने हंगामा कर पुलिस बुला ली और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सविता के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए आननफानन अंतिम संस्कार कर दिया। दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति संदीप,उ ससुर पप्पू और सास पुष्पा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुकदमे में सविता के देवर और ननद को भी आरोपी बनाया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed