फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

जीडीए के 180 कर्मियों को लगी वैक्सीन, डॉक्टर करेंगे काउंसिलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जीडीए के 180 कर्मियों को लगी वैक्सीन, डॉक्टर करेंगे काउंसिलिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) करीब तीन दर्जन कर्मचारियों के संक्रमित होने के साथ आठ कर्मचारी व उनके परिजनों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के बीच कर्मचारी व अधिकारी लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संक्रमण से साथियों के निधन का तमाम कर्मचारियों की मनोस्थिति पर गहरा असर हुआ है। कर्मचारियों को अवसाद से बाहर निकालने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए डॉक्टर उनकी काउंसिलिंग करेंगे।
काउंसिलिंग के लिए जीडीए अधिकारी डॉक्टरों से संपर्क करेंगे। काउंसिलिंग के लिए प्राधिकरण परिसर में अलग से शिविर लगाया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए भी बातचीत जारी है। इससे कर्मचारियों को नकारात्मक माहौल से खुद को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। संक्रमण के मद्देनजर प्राधिकरण में बिना थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजेशन के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। लिफ्ट के इस्तेमाल के साथ बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर पहले से ही रोक लगी हुई है। प्राधिकरण परिसर में दो से तीन बार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। गाजियाबाद के साथ बागपत में पंचायत चुनाव के मतदान के बाद हुई मतगणना में जीडीए के तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही तमाम कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

कोरोना से गई इन लोगों की जान
कोरोना की दूसरी लहर में प्राधिकरण के आठ कर्मचारियों और उनके परिजनों का निधन हो चुका है। जीडीए के अभियंत्रण जोन सात में तैनात कर्मचारी अनिल कुमार त्यागी, जीडीए बाबू राजीव अग्रवाल वरिष्ठ सहायक आदेश त्यागी का कोरोना से निधन हो गया था। वहीं वैयक्तिक सहायक क्लेयरा जार्ज के पति प्रिंस जार्ज, वर्क सुपरवाइजर बदले सिंह नागर व उनकी पत्नी, प्लंबर राम फेर और इलेक्ट्रिशियन जगपाल सिंह की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई। तमाम कर्मचारी कोविड संक्रमित होने के चलते अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल से अधिक उम्र के कर्मियों को लगी वैक्सीन
जीडीए कर्मचारियों और अधिकारियों की एसोसिएशन उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन की टीकाकरण कराने की मांग पर बृहस्पतिवार को जीडीए परिसर में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में प्राधिकरण में 45 साल से ज्यादा 180 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने को लेकर जीडीए कर्मियों में उत्साह देखने को मिला। प्राधिकरण परिसर में लगे शिविर में जीडीए कर्मचारी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

प्राधिकरण परिसर में 45 वर्ष से अधिक की आयु वाले 180 कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई गई। वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर आगे फिर शिविर लगेगा। कर्मचारियों की काउंसलिंग के लिए डॉक्टरों से संपर्क कर अलग से शिविर लगाया जाएगा।
- संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed