फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ससुराल में पेचकस से गोद पत्नी को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ससुराल में पेचकस से गोद पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। गांव बयाना स्थित ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे इंद्रगढ़ी निवासी दीपक ने पेचकस से गोदकर पत्नी राजकुमारी उर्फ सीमा (25) की हत्या कर दी। दोनों ने पिछले लॉकडाउन में ही प्रेम विवाह किया था। बृहस्पतिवार तड़के घटना को अंजाम देने के बाद दीपक खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया और ससुरालियों द्वारा पत्नी की हत्या करने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बातों में विरोधाभास देख पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। मृतका के परिजनों का कहना है दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये न मिलने पर दीपक ने पत्नी की हत्या की है। मृतका की मां राजेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, इंदरगढ़ी निवासी दीपक किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। पिछले साल लॉकडाउन से दौरान उसने गांव बयाना निवासी राजकुमारी उर्फ सीमा से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से दीपक के घर वाले नाखुश थे, जिसके चलते राजकुमारी मायके में आकर रहने लगी थी। वहीं, दीपक के परिजनों ने उसे जायदाद से बेदखल कर दिया। लिहाजा शादी के पांच-छह महीने बाद वह भी ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा। राजकुमारी की मां राजेश का कहना है कि शादी के बाद से दीपक बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग करता था। इस बात पर वह अकसर राजकुमारी के साथ मारपीट करता था। राजेश का आरोप है कि बुधवार रात भी दीपक राजकुमारी से झगड़ा कर रहा था। वह कभी बुलेट और एक लाख रुपये की मांग करता तो कभी पहने हुए जेवर देने की बात कहता। राजेश का कहना है कि दोनों में झगड़ा शांत न होने पर वह अपने बेटे के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर सो गई। सुबह उठकर देखा तो कमरे में राजकुमारी का लहूलुहान शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

पत्नी के मायके वालों को फंसाने की कोशिश की
हत्या के बाद दीपक खुद ही थाने पहुंच गया और पत्नी के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस आननफानन मौके पर पहुंची और जांच की। पेचकस से गोदकर राजकुमारी की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमारी की मां ने रातभर हुए झगड़े के बारे में बताया। साथ ही दीपक की बातों में विरोधाभास मिला तो पुलिस को उस पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक ने पेचकस से हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही बातों में फंसता चला गया घर जमाई
दीपक ने थाने जाकर बताया कि वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक और योगा करने घर से निकल गया था। घर आकर देखा तो पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा था। पैरों में चप्पल देख पुलिस को दीपक की मॉर्निंग वॉक की बात पर शक हुआ। चप्पल पहनकर मॉर्निंग वॉक पर जाने के सवाल पर उसने बूंदाबांदी होने का हवाला दिया। पुलिस ने उस पर सवालों की झड़ी लगाई तो वह घबराने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मृतका की मां ने दीपक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में उसके पिता की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed