फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने चिता से निकाला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पुलिस ने चिता से निकाला शव
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नायफल में ससुराल वालों द्वारा दहेज की खातिर विवाहिता सविता उर्फ कविता (24) की हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो देखा कि ससुराल वाले शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस पर मायका पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने चिता से अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर सविता को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सविता के पति संदीप, ससुर पप्पू और सास पुष्पा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज घर पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में मृतका के देवर और ननद को भी आरोपी बनाया गया है।
थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के गांव खोदना खुर्द निवासी मेघराज का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी सविता और कविता की शादी करीब दो साल पहले नायफल निवासी संदीप के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर सविता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कई बार पंचायतों का दौर भी चला, लेकिन ससुरालिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। दहेज प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी मायके आ गई थी। गत 5 मई को ही पंचायत के बाद बेटी को उन्होंने ससुराल भेजा था। मेघराज का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह ससुराल वालों ने फोन किया और दो दिन पूर्व आए बुखार के चलते सविता की मौत होने की बात कही। सूचना मिलते ही वह नायफल पहुंच गए।
विज्ञापन

आने से पहले अंतिम संस्कार करने पर भड़के परिजन
सविता के परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके आने से पहले ही सविता का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिजन श्मशान में पहुंचे और पुलिस बुला ली। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सबूत मिटाने के मकसद से जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने पिता से अधिक जला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की चर्चा
ससुरालियों ने बीमारी से मौत होने की सूचना दी तो मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, गांव में चर्चा है कि विवाहिता ने बृहस्पतिवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। परिजनों को गुमराह करने और पुलिस केस से बचने के लिए ससुरालियों ने बीमारी से मौत होने की झूठी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed