फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad lady teacher commits suicide after 20 days of her husband death from corona

गाजियाबाद: कोरोना से पति की मौत के 20 दिन बाद टीचर फंदे पर झूली

Wed, 12 May 2021 12:40 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 12 May 2021 12:40 AM IST
सार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर थर्ड में कॉन्वेंट स्कूल की अध्यापिका ऊषा चंद्रन (55) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गत 22 अप्रैल को ही उनके पति रविचंद्रन की कोरोना से मौत हुई थी।

विज्ञापन
ghaziabad lady teacher commits suicide after 20 days of her husband death from corona
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर थर्ड में कॉन्वेंट स्कूल की अध्यापिका ऊषा चंद्रन (55) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गत 22 अप्रैल को ही उनके पति रविचंद्रन की कोरोना से मौत हुई थी। ऊषा चंद्रन की बड़ी बेटी भी कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में थी, जिसे मंगलवार को डिस्चार्ज होना था लेकिन डिस्चार्ज होने से पहले ही मां ने मौत गले लगा ली। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पति की मौत के बाद महिला डिप्रेशन में थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ऊषा चंद्रन होली चाइल्ड स्कूल में इंग्लिश टीचर थीं। उनके पति रविचंद्रन निजी कंपनी में कार्यरत थे। बीते दिनों वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। काफी उपचार कराने के बाद भी कोई आराम नहीं लगा और गत 20 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बड़ी व विवाहित बेटी स्वाति चंद्रन भी कोरोना संक्रमण की चपेट आने पर अस्पताल में भर्ती हो गई। इससे ऊषा चंद्रन डिप्रेशन में आ गईं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डिप्रेशन में आने के चलते ऊषा चंद्रन के जेठ-जेठानी उन्हें अपने साथ ले गए। घर पर सिर्फ छोटी बेटी श्रेया चंद्रन थी। ऊषा चंद्रन ने घर जाने की इच्छा जाहिर की, जिसके चलते जेठ मंगलवार को उन्हें उनके घर पर छोड़ गए। कुछ घंटों बाद ही बेड पर कुर्सी के सहारे उषा चंद्रन ने पंखे पर दुपट्टे से फंदा डाला और उस पर झूल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता होता तो घर पर छोड़कर नहीं जाते
घटना की जानकारी लगते ही ऊषा चंदन के जेठ-जेठानी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जेठ का कहना है कि अगर उन्हें पता होता कि ऊषा यह कदम उठाएंगीं तो वह हरगिज उन्हें घर पर छोड़कर नहीं जाते। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संभवत: डिप्रेशन में यह कदम उठाया गया है। चंदन की बड़ी बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed