फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पैग के साथ पिस्टल लहराने की वीडियो वायरल, बैठी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पैग के साथ पिस्टल लहराने की वीडियो वायरल, बैठी जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है बीते महीनों में सामने आई कई घटनाओं की कड़ी में एक और युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह दबंगई के साथ पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो में गाजियाबाद नंबर की कार का इस्तेमाल होने के चलते आरोपी युवक यहीं का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो पिस्टल के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गाने की धुन पर युवक शराब पीता हुआ और पिस्टल कॉक करता हुआ नजर आ रहा है। बनियान पहने दबंग ने गले में मोटी सोने की चेन भी पहन रखी है। पिस्टल अवैध बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर ही वायरल हो रहे एक फोटो में यह दबंग युवक लग्जरी कार के साथ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed