{"_id":"60958ff08ebc3ef640368c21","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd21833397","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को भर्ती न करने वाले अस्पताल प्रबंधक पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को भर्ती न करने वाले अस्पताल प्रबंधक पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भर्ती करने से मना नहीं कर पाएंगे। बेड खाली होने पर उन्हें मरीजों को भर्ती करना होगा और इसकी सूचना जिला कोविड कमांड व कंट्रोल रूम को देनी होगी। गंभीर मरीजों को भर्ती न किए जाने की शिकायत मिलने पर अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यवाहक डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी अस्पतालों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। डीएम का कहना है कि शिकायतें मिल रही हैं कि ऑक्सीजन लेवल कम होने पर भी निजी अस्पताल गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। औचक निरीक्षण में इन अस्पतालों में बेड भी खाली पाए गए हैं। डीएम ने अस्पतालों के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिली तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल ज्यादा कम हो चुका हो, उन्हें अस्पताल तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू करें। भले ही बाद में आईसीयू बेड खाली होने पर उन्हें उसमें शिफ्ट कर दिया जाए। इसकी जानकारी कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि इस महामारी में किसी भी मरीज को इलाज से वंचित किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।