{"_id":"60958dcd8ebc3edca51c5424","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2183336147","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग रिपब्लिक की गार्डेनिया स्क्वॉयर सोसायटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग रिपब्लिक की गार्डेनिया स्क्वॉयर सोसायटी सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के चलते जिला प्रशासन ने क्रॉसिंग रिपब्लिक की गार्डेनिया स्क्वॉयर सोसायटी को सील कर दिया है। अब 14 दिन तक इस सोसायटी में लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही आवागमन कर सकेंगे। वहीं सोसायटी में राशन, दूध, दवा आदि की आपूर्ति सुचारू रहेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर सील की गई सोसायटी के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोसायटी के गेट को सील करा दिया गया है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, बीमारी के चलते डॉक्टर के पास आने जाने की लोगों की छूट होगी। आदेश में कहा गया है कि आगामी 14 दिन तक यह सोसायटी सील रहेगी। इस बीच अगर संक्रमण का कोई नया केस सामने नहीं आता और फिलहाल संक्रमित लोग ठीक हो जाते हैं तो 14 दिन बाद सोसायटी को अनसील माना जाएगा।