फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एटीएम कार्ड लूटकर बदमाश ने खाते से उड़ा दी रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एटीएम कार्ड लूटकर बदमाश ने खाते से उड़ा दी रकम
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में एटीएम मशीन पर पैसे जमा कराने गए खराद मिस्त्री राधेश्याम विश्वकर्मा से बदमाश एटीएम कार्ड लूट कर फरार हो गया। राधेश्याम जब तक कार्ड को ब्लॉक कराते, तब तक बदमाश ने खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद पीड़ित को घटना का पता चला। सिहानी गेट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

घूकना में रहने वाले राधेश्याम विश्वकर्मा खराद मिस्त्री हैं। उनका कहना है कि वह सोमवार को लोहिया नगर में स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन पर खाते में पैसे जमा कराने गए थे। प्रोसेस के दौरान तकनीकी कमी आने के कारण पैसे जमा नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान एक युवक एटीएम केबिन में घुसा और मशीन में लगा उनका एटीएम लूटकर फरार हो गया। इसके बाद वह एटीएम ब्लॉक करने की प्रक्रिया में जुट गए। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर मेसेज आया, जिसमें खाते से 30 हजार रुपये कटने का जिक्र था। घटना के बाद वह शिकायत लेकर सिहानी गेट थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने एटीएम कार्ड लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया है। एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed